ऋषि को कभी गोद में खिलाया आज सम्मान दिया..

इस बार यह सम्मानित अवार्ड सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, संगीतज्ञ जाकिर हुसैन, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अन्य प्रमुख हस्तियों को दिया गया। इन सभी महान हस्तियों को अवार्ड के रूप में स्मृति चिह्न्, प्रशस्ति पत्र और 1,00,000 रुपये नकद (प्रत्येक) शामिल हैं।
इस अवार्ड समारोह में प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करती हुईं लता ने एक बड़ा राज खोला। लता ने कहा कि "हम हर साल 24 अप्रैल को मेरे पिता की पुण्यतिथि के रूप में मनाते हैं। ये पुरस्कार सिनेमा, संगीत, रंगमंच, साहित्य और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित लोगों को दिए गए हैं।"
लता ने कहा कि आज मुझे खुशी हो रही है कि मैंने ऋषि कपूर को अवार्ड दिया है। यह कभी मेरी गोद में खेला करता था, लता ने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर मात्र दो वर्ष के थे तो कैसे उनकी गोद में खेला करते थे आज वो मुझसे अवार्ड ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने ऋषि की सभी फिल्में देखीं।
मालूम हो कि यह पुरस्कार समारोह अब अपने रजत जयंती वर्ष में है। इस पुरस्कार में उस्ताद जाकिर हुसैन को सम्मानित करते हुए लता ने कहा कि उन्होंने उन्हें अपने पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा के साथ की याद दिला दी, जो उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे।


Click it and Unblock the Notifications











