#JustIn: टल गया एक और महाक्लैश....अक्षय कुमार ने आगे बढ़ा ली फिल्म!
अक्षय कुमार स्टारर रोबोट सीक्वल 2018 में ओपनिंग करने वाली थी और 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही थी। इसके साथ ही फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के साथ क्लैश कर रही थी। अब ये क्लैश टल गया है।
अक्षय कुमार स्टारर रोबोट सीक्वल पहले इस साल दीवाली पर रिलीज़ होने वाली थी और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल 4 के साथ क्लैश हो रही थी।
इसके बाद, फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया और जनवरी 2018 में फिल्म नीरज पांडे की अय्यारी से क्लैश करने लगी। अब एक और बार, अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है।

सूत्रों की मानें तो रजनीकांत स्टारर रोबोट सीक्वल, यानि कि 2.0, अब अप्रैल में रिलीज़ हो सकती है। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने साबित कर दिया है कि फिल्म अच्छी हो तो कभी भी चल जाती है।
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ये बात हमेशा साबित करती है। उनकी फिल्म जब तैयार हो जाती है तब ही रिलीज़ कर दी जाती है। जहां जॉली एलएलबी 2 ने फरवरी रिलीज़ के बाद 100 करोड़ कमा लिए।
वहीं हाउसफुल 3 ने जून रिलीज़ होने के बाद भी 100 करोड़ कमाए थे। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल की दूसरी फिल्म है जो 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।
[अक्षय Vs शाहरूख: अब 52 FRIDAY हैं किसी ना किसी से तो भिड़ूंगा!]
माना जा रहा है कि उनकी फिल्म पैडमैन भी इसी साल रिलीज़ हो सकती है। वैसे अक्षय ने हाल ही में अपनी फिल्म की तुलना बाहुबली 2 से की थी। और अब बाहुबली की ही तरह फिल्म अप्रैल में रिलीज़ हो रही है।
वैसे बाहुबली से अब भी बॉलीवुड को काफी कुछ सीखने की ज़रूरत है।


Click it and Unblock the Notifications











