57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़े बदलाव
समारोह में कई बड़े बदलाव किये गए हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कुछ नवीन श्रेणियां जोड़ी गयी हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है। समिति के सदस्यों में श्याम बेनेगल सहित अन्य प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियां और विशेषज्ञ शामिल हैं।
इस बार ऑडियोग्राफी में 2 नए पुरस्कार, लोकेशन साउंड रिकर्डिस्ट और साउंड डिजाइनर के लिए शुरू किया गया है। संगीत निर्देशन में एक नया पुरस्कार बैकग्राउंड स्कोर के लिए शुरू किया गया है। श्रेष्ठ पटकथा एवं संवाद पुरस्कार की श्रेणी में वर्तमान पुरस्कार के स्थान पर तीन नए पुरस्कार शुरू किए गए हैं। ये हैं रूपांतरित पटकथा पुरस्कार, मौलिक पटकथा पुरस्कार और संवाद पुरस्कार। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 50 हजार रुपये नकद दिए जाते हैं।
इसके अलावा फीचर फिल्म एवं गैर फीचर फिल्म दोनों ही श्रेणियों में कई पुरस्कारों के लिए दी जाने वाली नकद राशि पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा दी गई है। फीचर फिल्म के लिए दिए जाने वाले विशेष ज्यूरी पुरस्कार की राशि एक लाख 25 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications












