चैनल वालों ने रविशंकर की जगह श्री श्री को मार दिया
बुधवार को एक खबर ने भारत समेत दुनिया में शोक की लहर दौड़ा दी। खबऱ थी सितार सम्राट श्री रविशंकर का निधन। जिन्होंने 92 साल की अवस्था में न्यूयार्क में सांस की बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर अमेरिका में भी चैनलों में हेडलाइन बनीं। लेकिन वहां के कुछ मीडिया कर्मियों ने रविशंकर की जगह श्री श्री रविशंकर की फोटो लगा दी।
आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर ने जब खुद अपनी फोटो के नीचे अपनी मृत्यु की खबर देखी तो हैरान रह गये उन्होंने तुरंत ट्विटर पर ट्विट किया कि कुछ चैनलों ने तो मुझे ही मार दिया लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं जिंदा हूं।
श्री श्री रविशंकर के ट्विट पर हंगामा मच गया, चैनलों में हड़कंप मच गया उन्होंने तुरंत खबर पर से श्री श्री रविशंकर की फोटो हटा दी। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और चैनलों का अच्छा-खासा तमाशा बन चुका था। यह बात यह कहने के लिए काफी है कि कुछ मीडिया संस्थान आगे बढ़ने की होड़ में खबर के सत्यापन की जांच को भी सही नहीं समझते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











