फिल्म जेल में लता ने गाया भजन

79वर्षीय लता मंगेशकर ने 2007 में फिल्म चेन खुली की मेन खुली की रिकार्डिंग व फिल्म रंग दे बसंती के लुका छिपी बहुत हुइ के बाद बीमारी के चलते गायन बंद कर दिया था। कुछ महीने पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी।
मधुर भंडारकर की फिल्म में लता नील नीतिन मुकेश से लगाव के कारण गाने के लिए तैयार हुई है। गौरतलब हो कि लता नील नीतिन मुकेश के दादा व महान गायक मुकेश को अपने भाई की तरह मानती थी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नील का नाम भी लता ने ही रखा है।
लता ने मधुर भंडारकर की पिछली फिल्म पेज थ्री के गाने ''कितने अजीब रिश्ते है यहां पर'' में अपनी आवाज दी थी। समाज की क्रुरतम सच्चाई को अपनी फिल्मों में पेश करने के लिए पहजाने जाने वाले मधुर भंडारकर की इस फिल्म में मुग्धा गोडसे भी काम कर रही है।
जेल नील नीतिन मुकेश मधुर भंडारकर मुग्धा गोडसे लता मंगेशकर jail lata mangeshkar madhur bhandarkar mugdha godse music neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications