बॉलीवुड ने पंजाबी पॉप को हाईजैक किया : हरभजन मान

उन्होंने कहा, "इसके अलावा पंजाबी एक क्षेत्रीय भाषा है इसलिए ज्यादातर बड़ी कंपनियां इसमें पैसा लगाने में हिचकती हैं और पंजाबी पॉप के पिछड़ने का एक कारण यह भी है।"मान ने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ हद तक पंजाबी संगीत की लोकप्रियता कम होने के लिए बॉलीवुड भी जिम्मेदार है। फिल्मोद्योग ने पंजाबी संगीत का खूब इस्तेमाल किया है। कई फिल्मों में पंजाबी गीत रहे हैं और यदि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे कलाकार पंजाबी धुनों पर थिरकते हुए दिखें तो हमारे गाने कौन देखेगा।"
मान का बचपन कनाडा के वेंकूवर में बिता है। उन्होंने 1980-81 में गाने की शुरुआत की थी। जब वह स्कूल में थे तब भी दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए गाते थे। उनकी पहली एलबम 'चिठिये नी चिठिये' 1992 में जारी हुई थी लेकिन उनकी 1999 में आई एलबम 'ओय होय' से उन्हें भारत में लोकप्रियता मिली।मान का कहना है कि पंजाबी संगीत को बॉलीवुड से कड़ी टक्कर मिल रही है।
उन्होंने कहा, "यदि हम हॉलीवुड पर नजर डालें तो उनके गीतों की अलग जगह है जबकि फिल्में अलग हैं। भारत में परेशानी यह है कि सब कुछ बॉलीवुड में मिल जाता है। मैं जानता हूं कि यह एक मुश्किल लड़ाई है लेकिन मैं आशावादी हूं कि जल्दी ही स्थितियां बेहतर होंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











