गजल लोकप्रिय नही रहा: अनूप

हालांकि अनुप ने हाल में अपना नया गजल एलबम इश्क में अक्सर को जारी किया। इसमें उनके साथ क्रिकेटर किरण मोरे की पत्नी रावी मोरे ने भी गजलें गाई हैं।
उन्होंने कहा कि गजल की लोकप्रियता में कमी आने की एक मुख्य वजह भाषा है। उनके अनुसार आज की पीढ़ी को हिंदी ही ठीक से
नहीं आती तो उर्दू कहां से आएगी।
उन्होंने कहा यही कारण है कि पहले जहां 60 से 75 फीसदी संगीतप्रेमी गजल सुनते थे, वहीं आज पांच से सात फीसदी संगीत प्रेमी की गजल सुनते हैं। जलोटा ने कहा कि गजल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए जरूरी सरल भाषा का इस्तेमाल हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझ और सुन सके।


Click it and Unblock the Notifications











