जविगाटो एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन नंदिता दास द्वारा किया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी लीड रोल में नजर आएं हैं। फिल्म का निर्माण अप्प्लायस एंटरटेनमेंट बैनर तले किया गया है। फिल्म की कहानी दैनिक जीवन से रिश्ते की कहानी है। गुल पनाग, सायानी गुप्ता और स्वानंद किरकिरे भी इस फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आयें हैं। फिल्म में किंग खान कैमियो करते हुए दिखाई दिए हैं। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में और एशियन प्रीमियर, बुसान में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ है। कहानी इस फिल्म की कहानी भुवनेश्वर, ओडिशा में सेट की गई है, फिल्म मानस के जीवन के बारे में पड़ताल करती है। अपनी नौकरी खोने के बाद, वह एक फ़ूड डेलिवरी एजेंट के काम के लिए मजबूर है और अपने फोन पर ऐप और रेटिंग और प्रोत्साहन की दुनिया से जूझ रहा है। वह अपनी पत्नी प्रतिमा, अपने दो बच्चों और एक बीमार माँ के लिए गुज़ारा करने के लिए संघर्ष करता है। इसके साथ ही, प्रतिमा एक गृहिणी, अपनी आय का समर्थन करने के लिए विभिन्न कार्य अवसरों का पता लगाना शुरू कर देती है। अमीर महिलाओं की मालिश करने वाली से लेकर मॉल में सफाई करने वाली महिला तक। इन नए अनुभवों के साथ वह अपने जीवन में आयी नयी खुशियों का अनुभव करते हैं।
कॉमेडी की छवि से उबरने के लिए वह आम आदमी बनने की कोशिश तो करते दिखते हैं लेकिन अगर उन्होंने इसके लिए राजेश खन्ना की फिल्म ‘बावर्ची’ एक बार देख ली होती तो उन्हें समझ आता कि आम इंसान की सहजता किसे कहते हैं।
फिल्मीबीट हिंदी
अगर आप कपिल शर्मा के फैन है तो आप सिनेमाघरों में जा कर फिल्म देख सकते हैं परंतु फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं है जिसके लिए आप तीन घंटे बैठे। कलाकार अच्छे हैं परंतु कहानी कमजोर है।