Zwigato- 'सी ग्रेड' एक्टर की 'डी ग्रेड' फिल्म, Kapil Sharma को लेकर केआरके ने किया ऐसा ट्वीट, बाद में..

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' काफी समय से चर्चा में थी और इसने इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालांकि जिस तरह से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे उतना अच्छा रिसपॉन्स फिल्म को नहीं मिला है। बता दें कि कपिल की ये फिल्म अकेले नहीं रिलीज हुई थी बल्कि उनका मुकाबला रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' से है। देश के टॉप कॉमेडियन कपिल शर्मा के व्यक्तित्व से उल्ट इस फिल्म का सब्जेक्ट काफी सीरियल है।
हीरो एक फूड डिलीवरी ब्वॉय है और अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए मुश्किलों का सामना करता है। लेकिन अब कपिल शर्मा की इस फिल्म में स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानि केआरके ने एक ऐसी टिप्पणी की है जो कि खबरों का हिस्सा है।
उन्होने कपिल शर्मा को 'सी ग्रेड' का एक्टर और उनकी फिल्म को 'डी ग्रेड' बता दिया है। जैसे ही उनका ये ट्वीट सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
केआरके ने लिखा, ''बहुत से लोग मुझसे कह रहे हैं कि कपिल शर्मा की फिल्म का रिव्यू करो, अरे भाई शर्म करो। मेरे प्यारे भाइयों मैं ये कहते हुए आपसे माफी मांगता हूं कि इस फिल्म का रिव्यू मैं नहीं करूंगा। क्योंकि मैं 'सी ग्रेड' फिल्म के 'डी ग्रेड' एक्टर का रिव्यू नहीं करता।''
हालांकि ये ट्वीट अब केआरके की प्रोफाइल में मौजूद नहीं है, लोगों का कहना है कि शायद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। हालांकि कपिल शर्मा की तरफ से इस ट्वीट को लेकर किसी तरह का जवाब सामने नहीं आया था।
कपिल शर्मा ने इस फिल्म में एक सीरियस किरदार निभाया है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पहचान से बिल्कुल उलट ये किरदार है। हालांकि उनके अभिनय की तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












