Mrs Chatterjee vs Norway और Zwigato का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन! यहां जानें कलेक्शन

Mrs Chatterjee vs Norway- Zwigato Box Office: इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी है- पैन इंडिया फिल्म कब्जा, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और ज्विगाटो। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। जबकि 8 मार्च को रिलीज हुई 'तू झूठी मैं मक्कार' अभी भी मजबूती के साथ टिकी हुई है।
हिंदी फिल्मों की बात करें तो रानी मुखर्जी स्टारर मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को भारत में 535 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.. वहीं, कपिल शर्मा स्टारर ज्विगाटो महज 409 स्क्रीन पर आई है। जाहिर है इतने कम स्क्रीन का प्रभाव फिल्मों के कलेक्शन पर भी दिखा है।
बॉक्स ऑफिस पर 1.27 करोड़ की ओपनिंग के साथ जहां रानी मुखर्जी की फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं, कपिल की फिल्म ज्विगाटो ने शुक्रवार को महज 42 लाख की कमाई की है। दोनों ही फिल्मों के लिए पहला वीकेंड काफी अहम साबित होने वाला है।
वीकेंड पर मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। फिल्म का ट्रेंड अच्छा है। लेकिन ज्विगाटो काफी औसत दिख रही है। खास बात है कि इन दोनों फिल्मों के बीच रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने अपने दूसरे शुक्रवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब 96 करोड़ तक पहुंच चुकी है, वहीं इस वीकेंड यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
फिलहाल इन सभी फिल्मों के पास 29 मार्च तक का समय है। बता दें, 30 मार्च को अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला रिलीज हो रही है, जिसे काफी स्तर पर स्क्रीन मिलने की संभावना है। जाहिर है भोला के बाद इन फिल्मों का टिके रहना बेहद मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications












