Kapil Sharma को Zwigato के बाद एक..दो नहीं धड़ाधड़ ऑफर हुई 9 फिल्में, बोले- 'मैं बहुत अमीर...'

kapil sharma

Kapil Sharma of Movies: देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन में शुमार कपिल शर्मा ने अपने टैलेंट के दम अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लॉफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से वो रातों रात स्टार बन गए। इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' ने उनकी पॉपुलैरिटी को और अधिक बढ़ा दिया।

कपिल शर्मा पहले भी फिरंगी और 'किस किस को प्यार करूं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन इन दिनों वो अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' की वजह से खूब चर्चा में हैं। अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' में कपिल शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस और सिने प्रेमियों को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म में कपिल शर्मा ने लोअर मिडिल क्लास डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है। वहीं, न्यूज 18 से बातचीत में कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्हें 'ज्विगाटो' के बाद नौ फिल्में ऑफर हुई हैं। कपिल शर्मा ने कहा- 'ज्विगाटो के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद मुझे नौ फिल्में ऑफर की गई थी और ये सभी फिल्में गंभीर किरदार वाली थी। लेकिन उनमें से कई लेखक अपने काम के प्रति गंभीर नहीं थे।'

कपिल शर्मा ने कहा कि वो अपने कंफर्ट जोन में रहकर अब तक काम कर रहे थे और पैसे भी कमा रहे थे। वहीं, फिल्मों में काम करने पर उन्होंने कहा - 'मैं केवल वही फिल्में करना चाहता हूं जो मेरे दिल को छूती हैं। यह मेरे लिए प्राथमिकता थी और यह हमेशा रहेगी। मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्में नहीं करना चाहता हूं। मैंने काफी कमाया है।' साथ ही हंसते हुए मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा- 'मैं बहुत अमीर हूं।'

बता दें कि 'ज्विगाटो' 17 मार्च 2023 को इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर के बाद 'ज्विगाटो' को काफी सराहना मिली थी।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X