वध एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जसपाल संधू और राजीव बरनवाल द्वारा किया गया है। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आयें हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई है। लव रंजन फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कास्ट और क्रू फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर कहानी फिल्म शुरू होती है और दिखायाजाता है शम्भुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) एक मध्यम वर्गीय विद्यालय में अध्यापक है, और अपनी वाइफ (नीना गुप्ता) के साथ एक मध्यम वर्गीय जीवन यापन कर रहा है। अपने बेटे के लिए शम्भुनाथ, प्रजापति पांडे से कुछ पैसे उधार लेता है। इस फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब प्रजापति पांडे उन्हें अपने पैसे देने के लिए प्रताड़ित करने लगता है और आये दिन उनके घर आकर बेहद गंदे काम करता है, एक दिन शम्भुनाथ का आपा तब खो जाता है, जब वह उसके घर में बाजारू लड़की ला कर काण्ड करने लगता है, इन सबसे छुटकारा के लिए शम्भुनाथ, उसे मार डालता है, और सारे सबूत मिटा देता है, लेकिन क्या यह हत्या से वह पूरी तरह बच जायेगा, यह कोई सबूत उसके खिलाफ मिलेगा, यही इस फिल्म की कहानी है।
मिडिल क्लास की मुश्किलें के साथ ही फिल्म के किरदार आपको अपने आस-पास के लगेंगे, ये लेखक-डायरेक्टर के दौर पर जसपाल और राजीव की मेहनत का नतीजा है।
फिल्मीबीट हिंदी
फिल्म देखते देखते आपको दृश्यम 2 की याद आ सकती है, लेकिन 'वध' ज्यादा यथार्थवादी और रॉ है। आप किसी अपने को बचान के लिए किस हद तक जा सकते हैं? दोनों फिल्में इसी का जवाब देती हैं, लेकिन यहां हीरो एक मध्यमवर्गीय, दुर्बल, बुजुर्ग व्यक्ति है, जो अपने बेटे से दूर अपनी पत्नी के साथ, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा है।