सोनू के टीटू के स्वीटी एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुश्रत भरुचा और सन्नी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी नव-विवाहित जोड़े टीटू (सन्नी सिंह) और स्वीटी (नुश्रत भरुचा) के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में चीजें उस समय कम्प्लिकेटड हो जाती है, जब फिल्म में सोनू (कार्तिक आर्यन) की एंट्री होती है। फिल्म में सोनू को टीटू की मंगेतर स्वीटी का व्यवहार में उसे कुछ संदिग्ध लगता है, तो वह उसपर शक करने लगता है। आसपास घूमती चीजें जटिल हो जाती हैं, जब एक अनजान कॉलर और टिटू के करीबी दोस्त परिदृश्य में प्रवेश करते हैं। जिससे दोनों दोस्तों के बीच तकरार होती है।
ब्रोमांस Vs रोमां एक ऐसी स्थिति होती है जिससे हम सब कभी ना खभी गुजरते हैं, ये बात तो आप भी मानेंगे। आपकी दोस्त किसी और से प्यार करने लगती है और आप उसके लिए हां बोलते हैं लेकिन नहीं बोलना चाहते हैं। लव रंजन की यह लेटेस्ट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी इस लड़ाई की कहानी है। प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 के डायरेक्टर यहां भी जेंडर बैलेंस को अलग तरीके से पेश किया है लेकिन जिस तरह से उन्होंने फिल्म में सबकुछ दिखाया है वो उनके पक्ष में काम करती है।विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर का वो डायलोग तो आपको याद होगा कि फिल्में सिर्फ 3 चीजों की वजह से चलती है इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट, इंटरटेमेंट। सोनू के टीटू की स्वीटी भी पूरे 140 मिनट तक आपको इंटरटेनमेंट देती है।