भड़क गए कार्तिक आर्यन, कहा मेरे और लव रंजन के बीच कोई लड़ाई नहीं, अफवाहें मत फैलाओ
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी सुपरहिट साबित हुई है। बता दें कि उनको लेकर काफी समय से एक अफवाह उड़ रही थी कि उनके और मेंटर लव रंजन के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और दोनो में पैसों को लेकर अनबन हो गई है।
खबर थी कि फिल्म की फीस को लेकर दोनो में विवाद हुआ है जिसके बाद दोनो एक दूसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते है। ये बात जब कार्तिक को पता चली तो वो काफी ज्यादा गुस्सा हुए और कहा कि ये सब झूठ है फालतू कि अफवाहें ना फैलाई जाएं क्योंकि हम दोनो के बीच में सबकुछ नॉर्मल है।

कार्तिक आर्यन से जब इसके बारे में पूछा गया तो कार्तिक ने कहा कि ये अफवाहें मुझे खुद पता नही कौन उड़ा रहा है जबकि उनके और लव रंजन सर के बीच में ऐसा कोई भी विवाद नहीं है ना ही पैसे को लेकर कोई मतभेद हुआ है।
दोनो की बात की जाए तो अब तक 4 फिल्में साथ साथ कर चुके है जिसकी शुरुआत प्यार का पंचनामा से हुई थी जो कि सोनू के टीटू की स्वीटी तक चली आ रही है। कार्तिक आर्यन फिलहाल लाइमलाइट में आ चुके है।
हालांकि अभी कार्तिक आर्यन ने ज्यादा फिल्में नहीं की है पर लोगों को उनका अभिनय और उनका अंदाज कुछ ज्यादा ही भा गया है।
बात करें कार्तिक की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की तो फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया और लोगों की उम्मीद से ज्यादा खरी उतरी और काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म गेस्ट इन लंदन रिलीज हुई थी जिसमे परेश रावल और कार्तिक की जोड़ी ने काफी ज्यादा हंसाया था।
फिल्म मे कार्तिक के अभिनय को सराहा गया था हालांकि फिल्म इतनी चली नहीं थी जितना इस फिल्म से उम्मीद थी। बता दे कि कार्तिक के सितारे काफी ज्यादा बुलंद है और हाल ही मे उनको आईपीएल के फाइनल वाले दिन परफॉर्म करते देखा गया था। इसका मतलब ये है कि काफी कम फिल्में करके ही कार्तिक आर्यन बड़े स्टार बन गए है।


Click it and Unblock the Notifications












