तगड़ा Rumor: 100 करोड़ के बाद इस सुपरस्टार ने फैला दी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की खबर

बॉलीवुड के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। इस साल एक या दो नहीं पूरे सात स्टार्स ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। इन स्टार्स में शामिल थे पद्मावत के शाहिद कपूर, रेड की इलियाना डीक्रूज़, बागी 2 के टाईगर श्रॉफ, राज़ी के विक्की कौशल।

इसके अलावा 100 करोड़ क्लब में शामिल हुए सोनू के टीटू की स्वीटी के तीन स्टार्स - नुसरत भरूच, सनी सिंह और कार्तिक आर्यन। बाकी दोनों के लिए सब कुछ सामान्य रहा लेकिन इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन को रातों रात स्टार बना दिया।

did-kartik-aryan-spread-rumors-about-him-working-with-dharma-productions

इसके बाद, कार्तिक आर्यन सीधा लैक्मे फैशन वीक में करीना कपूर के साथ रैंप वॉक करते दिखे जिसके बाद खबरें आने लगीं कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म साइन कर ली है।
[#CastAlert: तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ]

खबरें और तेज़ तब हुईं, जब करीना कपूर ने भी धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म साइन की। हालांकि अब सूत्रों की मानें तो ये खबरें केवल अफवाहों से ज़्यादा कुछ नहीं थी।

अब इस फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म में करीना कपूर - अक्षय कुमार एक बड़ी उम्र के शादीशुदा कपल की भूमिका में दिखेंगे वहीं, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर, नई उम्र के शादीशुदा कपल के तौर पर दिखेंगे।
[एक साथ पार्ट 2, पार्ट 3 और पार्ट 4 - TOTAL 450 करोड़!]

बात की जाए कार्तिक की तो माना जा रहा है कि उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा 3 जल्द ही शुरू हो सकती है। वैसे बॉलीवुड के 10 यंग स्टार्स हैं जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X