शिव शास्त्री बल्बोआ एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मलयालम निर्देशक अजायन वेणुगोपालन द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में नज़र आयेंगे। नरगिस फाकरी, जुगल हंसराज और शारिब हाश्मी फिल्म में सहायक भूमिका में दिखाई देंगें। फिल्म का पहला पोस्टर 9 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी 2 इंडियन कपल की है जो अमेरिका के छोटे से गावं में रहते है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।