नीयत एक बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनु मेनन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन लीड रोल में नजर आयीं हैं। फिल्म की घोषणा 8 मई को सोशल मिडिया के माध्यम से हुई थी। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है एक अरबपति बिजनेसमैन आशीष कपूर को, जो भारतीय बैंकों से 20 हजार करोड़ का कर्जा लेकर भाग खड़ा हुआ है। दुनिया उसे ढूंढ़ रही है, और वो स्कॉटलैंड में समुद्र के किनारे बनी अपनी विला में अपने कुछ खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट करता है। सभी करीबियों के साथ इस पार्टी में सीबीआई अफसर मीरा राव भी शामिल होती हैं। बाद में सभी को पता चलता है कि आशीष खुद को भारत सरकार को सौंपने वाले हैं और इसीलिए उन्होंने मीरा को बुलाया है। लेकिन इस फिल्म की कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब अपनी ही पार्टी में आशीष की मौत हो जाती है। जाहिर है वहां मौजूद सभी लोग शक के घेरे में बंध जाते हैं। मीरा राव एक एक कर गुत्थियां सुलझाने की कोशिश करती है। कई खुलासे होते हैं, कई लोगों की दिल में छिपी नीयत सामने आती है, और भी जानें जाती हैं। लेकिन क्या इस खूनी खेल में मीरा हत्यारे को ढूंढ़ पाती है? इसी प्रश्न के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती है। रिलीज यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई है।