अमेज़न प्राइम वीडियो और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट की दूसरी को-प्रोडक्शन 'नीयत', विद्या बालन ने शुरु की शूटिंग
अमेज़न प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपने पहले प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया इवेंट में विद्या बालन अभिनीत 'नीयत' नाम के अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ अपने दूसरे को-प्रोडक्शन की घोषणा की है। इस सस्पेंस-थ्रिलर की शूटिंग यूके में शुरू हो रही है। और सेट से पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। शकुंतला देवी, शेरनी और जलसा के बाद एक बार फिर अमेज़न-अबुदंतिया-विद्या साथ आ रहे हैं।
विद्या बालन इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी फिल्म शकुंतला देवी के निर्देशक अनु मेनन के साथ फिर से काम करने जा रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित, नीयत की आज यूके में पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत कर दी है।

एक थ्रिलर के रूप में बताई जा रही, नीयत की आधिकारिक लॉगलाइन में लिखा है: "जब exiled अरबपति आशीष कपूर के जन्मदिन पर पर एक के बाद एक मेहमानों की मौत होने लगती है, तब जासूस मीरा राव कातिल के कुटिल इरादों का पता लगाना शुरु करती है.. क्योंकि संदिग्ध कपूर के करीबी दोस्त और परिवार में से कोई है।"
इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है। फिल्म की कहानी को अनु मेनन के साथ अद्वैत कला और गिरवानी ध्यानी ने मिलकर लिखा है। जबकि बात करें फिल्म के स्क्रीन प्ले की तो वो अनु मेनन, प्रिया वेंकटरमन, अद्वैत कला और गिरवानी ध्यानी का है। नीयत के डॉयलॉग्स कौसर मुनीर के हैं।
कलाकारों की टुकड़ी में विद्या बालन के साथ राम कपूर, राहुल बोस, मीता वशिष्ठ, नीरज काबी, शाहना गोस्वामी, अमृता पुरी, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली और दानेश रज़वी भी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











