X
होम टॉप-लिस्ट

पहली बार! सनी देओल ने ली इतनी बड़ी फीस, जानें जाट के अन्य कलाकारों का मेहनताना

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, April 10, 2025, 12:35 PM [IST]

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब वह एक और बड़ी फिल्म ‘जाट’ में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने 42 साल के करियर की सबसे बड़ी फीस ली है, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

ये है जाट का बजट

फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। आइए जानते हैं ‘जाट’ के अन्य कलाकारों को कितनी फीस दी गई है।

सनी देओल की रिकॉर्ड फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल ने ‘जाट’ के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ये फीस उन्हें अब तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं मिली थी, और इसी के साथ वो फिर से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो अपने सशक्त और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हर रोल में वह पूरी तरह से डूब जाते हैं और किरदार को जीवंत बना देते हैं। अब रणदीप हुड्डा फिल्म ‘जाट’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये की फीस ली है।

जगपति बाबू

साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जगपति बाबू भी इस फिल्म में अहम् रोल में नजर आये हैं, इस फिल्म में काम करने के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

राम्या कृष्णन

राम्या कृष्णन को ‘बाहुबली’ फिल्म में शिवगामी देवी के किरदार से देशभर में पहचान मिली थी। अब वह ‘जाट’ में एक अहम रोल निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 70 लाख रुपये की फीस दी गई है।


सायामी खेर

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैयामी खेर को 1 करोड़ रुपये फीस मिली है, जो बाकी कलाकारों की तुलना में थोड़ी कम मानी जा रही है।

विनीत कुमार सिंह

खबर है कि सनी देओल और रणदीप हुड्डा की नई फिल्म 'जाट' में काम करने के लिए विनीत को 1 से 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है। विनीत सिंह ने इससे पहले भी 'मुक्काबाज' और 'छावा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है, जिससे उनकी एक अलग पहचान बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+