2018 में रिलीज़ होने वाली इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फराज हैदर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अभय देओल और पत्रलेखा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नानू की जानू को साजिद कुरेशी ने इनबॉक्स पिक्चर्स एंड द मूवी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सिनेमाटोग्राफी सी आर सतीश कुमार ने किया है। फिल्म की कहानी कहानी नोएडा की है, जहां आनंद aka नानू (अभय देओल) और उनकी गैंग (मनु, ऋषि चढ्ढ़ा और कं) किराए के घर को जबरदस्ती खाली करवाने के स्पेशलिस्ट हैं। वहीं आपको वे बीच में 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने पर बिग बॉस फेम सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए भी नजर आएंगे। आगे बढ़ते हुए, नानू की अच्छी-खासी जिंदगी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी कार से एक लड़की का एक्सिडेंट हो जाता है। ये लड़की है सिद्धी (पत्रलेखा)। नानू उसे अस्पताल लेकर दौड़ता है लेकिन उसके हाथों में ही सिद्धी दम तोड़ देती है। उसी हादसे के बाद, नानू पहले जैसा मफिया नहीं रहता और उसे पता चलता है कि उसका फ्लैट हॉन्टेड है, उसके घर में चिमनी में रहने वाला भूत है। बाद में पता चलता है ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धी ही है। जो कि उसके प्यार में पड़ जाती है और फिर उसके कारनामों को सुधारने लगती है।कार एक्सीडेंट में लड़की की मौत होती है और वो लड़की उसे मारने वाले लड़के के घर को भूतिया घर बना देती है क्योंकि वो उससे प्यार करती है। बहुत ही बकवास आइडिया मालूम होता है न?
अभय देओल और पत्रलेखा की फिल्म नानू की जानू न ही आपको डराएगी और न ही आपको हंसाने में कामयाब होगी। यह हॉरर-कॉमेडी शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक बेहद खराब है। हॉरर में पंजाबी कॉमेडी का तड़का पूरी तरह से बेस्वाद रहा। फिर मत कहना कि हमने आपको वॉर्निंग नहीं दी!