INTERVIEW: ''अभय देओल जैसे एक्टर को आप गोलमाल अगेन में फिट नहीं कर सकते हो..''
साल 2013 में वॉर- कॉमेडी फिल्म 'वॉर छोड़ ना यार' के साथ बतौर डाइरेक्टर सामने आए फराज़ हैदर अब अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है फिल्म नानू की जानू, जहां अभय देओल और पत्रलेखा मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
फिल्म प्रमोशन के दौरान निर्देशक ने फिल्मीबीट से हुए खास बातचीत में अभय देओल के साथ काम करने के अनुभव, कॉमेडी फिल्में और फिल्मों के क्लैश पर खुलकर बातें कीं। अभय देओल पर बात करते हुए फराज़ ने कहा- जो काम आपने आज तक अभय को करते नहीं देखा होगा.. वह अभय देओल ने इस फिल्म में किया है। ट्रेलर में आपने एक झलक भी देखी होगी।

उन्होंने कहा- यह हॉरर कॉमेडी होते हुए भी काफी रियलिस्ट फिल्म है। मैंने गोलमाल अगेन देखी नहीं है.. लेकिन उस फिल्म का अपना एक अलग ट्रीटमेंट है। मेरी फिल्म थोड़ी रियलिस्टिक है.. क्योंकि मेरा हीरो भी रियलिस्टिक है। अब अभय देओल को आप गोलमाल में फिट करोगे तो ना तो अभय कंफर्टेबल होंगे, ना आडियंस होगी। इसीलिए मुझे लगता है कि नानू की जानू में दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











