लगातार 6 हिट फिल्मों के बाद BOX OFFICE पर एक साथ दो फ्लॉप!
2018, बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से एक शानदार साल रहा है। इस साल लगभग सभी फिल्मों ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है और 4 महीनों में 4, 100 करोड़ी फिल्में भी मिल चुकी हैं।
कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर भीड़ है और जो भी आ रहा है कमाकर ही जा रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगातार 6 हिट फिल्मों के बाद, अब बॉलीवुड को मिली हैं एक साथ दो फ्लॉप फिल्में।

इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज़ हुईं - पहली अभय देओल और पत्रलेखा की नानू की जानू। इस फिल्म से अभय देओल की ओए लकी लकी ओए टीम की वापसी हुई थी। लेकिन फिल्म दर्शकों को नहीं भाई और इसमें पसंद किया जाने वाला कुछ था भी नहीं।
धीमी ओपनिंग के बाद फिल्म ने आगे भी कुछ कमाल नहीं किया है। फिल्म की ओपनिंग केवल 75 लाख की हुई और माना जा रहा है कि वीकेंड भी ठंडा ही जाएगा।
दूसरी फिल्म थी ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स जिससे शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म ने भी लोगों में ज़्यादा असर नहीं छोड़ा और केवल 25 लाख की ओपनिंग की है।
कमाई के लिहाज़ से इस साल सबने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। तीन महीने में बॉलीवुड में करीब 18 बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं और इन 18 फिल्मों ने मिलकर बॉलीवुड को 900 करोड़ की कमाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications

