मुश्किल एक बॉलीवुड ड्रॉमा-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन राजीव एस रुइअ ने किया है। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म कहानी ग्रीस में छुट्टियां मना रहे चार दोस्तों के बीच विभिन्न प्रकार की घटनाओं-दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला पेश करती है, कहानी बहुत ही तेजी से बदलती जाती है। और उन्हें अपने टूर गाइड वेदांत और एक रहस्यमय अजनबी के साथ मिलकर घटनाओं को सम्भालना पड़ता है। कई रहस्यों को समाये हुए इस फिल्म की कहानी हमें काफी डराती है। लेकिन इसके साथ ही हम फिल्म को देखते हुए रोमांचित भी होते हैं। सभी रहस्यमय घटनाओं को जानने के लिये अपको फिल्म देखना चाहिये।