X
होम टॉप-लिस्ट

Engineers Day 2023: इन सितारों ने इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाया करियर

Author Priya Tomar | Published: Friday, September 15, 2023, 11:28 AM [IST]

Engineers Day 2023: हर किसी के अपने सपने होते हैं और सबके सपने सबके लिए खास होते हैं। परंतु सबके सपनों की कीमत अलग अलग होती है, कोई अपने सपनो को सच करने के लिए घर छोड़ता है तो कोई परिवार और कोई नौकरी ही छोड़ देता है। ऐसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ सितारें हैं जिन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने वाले सपने के लिए इंजीनियरिंग वाले करियर को छोड़ दिया। तो आज इंजीनियरिंग दिवस के दिन हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारें में बताएंगे जिन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग से अपना रास्ता अलग कर लिया।


cover image

Table of content

सुशांत सिंह राजपूत

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिवगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आता है। सुशांत सिंह राजपूत विज्ञान और ब्रह्मांड के बारें में रुचि रखते थे। वह दिल्ली तकनीति विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन बीच में उन्होंने पढ़ाई को छोड़कर अपना करियर मनोरंजन जगत में बनाया। कई फिल्मों में शानदार काम करके सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस के दिलों में भी खास जगह बनाई।

तापसी पन्‍नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस लिस्ट में शामिल होती है।  तापसी पन्नू भी तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया हुआ है। लेकिन कॉलेज के दौरान ही एक्ट्रेस ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी फिर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने की इच्छा छोड़कर तापसी ने बॉलीवुड में अपना कदम रखने का फैसला किया। इसके बाद एक के बाद एक शानदार फिल्मों में काम करके तापसी पन्नू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बना ली।

आर माधवन

अपनी एक्टिंग, अपने हुनर और अपने ज्ञान के लिए हमेशा ही खबरों में रहने वाले अभिनेता आर माधवन का नाम भी इस लिस्ट में आता है। आर माधवन ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने किशनचंद चेलाराम कॉलेज, मुंबई से पब्लिक स्पीकिंग में डिग्री भी ली है।  लेकिन फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं और अपने करियर में शानदार सफलता का लुफ्त उठा रहे हैं।

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल होती हैं। बैसे तो कृति सेनन में बहुत कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बनाई है और बॉलीवुड में अपने शानदार करियर के चलते सफलता के शिखर पर हैं। परंतु आपको बता दें कि कृति सेनन ने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। लेकिन इंजीनियरिंग छोड़कर कृति ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया था।

विक्‍की कौशल

कटरीना कैफ के पति और अभिनेता विक्की कौशल का नाम भी इस लिस्ट में आता है। पिछले कुछ समय से एक्टर विक्की कौशल की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन विक्की कौशन एक्टर नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। परंतु फिर इंजीनियरिंग छोड़कर विक्की ने एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया।

सोनू सूद

अपने साधारण जीवन और लोगों के मदद करने वाले अपने स्वभाव की वजह से हमेशा ही फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता सोनू सूद शुरु से ही एक्टिंग में नहीं थे। दरअसल फिल्म स्टार सोनू सूद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। बाद में एक्टर ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया। इसके लिए पहले एक्टर ने अपनी किस्मत मॉडलिंग में भी आजमाई थी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+