गेस्ट इन लंदन एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कीर्ति खरबंदा, परेश रावल, र्तान्वी आज़मी मुख्य भूमिका मे हैं, फिल्म में अजय देवगन कैमियों करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 7 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अजय देवगन अभिनीत अतिथि तुम कब जाओगे का सीक्वल है।
Review..हंसाने में फेल हो गई गेस्ट इन लंदन..कॉमेडी के नाम पर ये क्या
फिल्म की कहानी लंदन की है जो आर्यन (कार्तिक आर्यन) और अन्या (कीर्ति खरबंदा) के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों एक साथ रहते हैं। एक दिन अचानक उनके यहां गांव से कुछ मेहमान पहुंचते हैं। बिना किसी इनविटेशन के गंगाशरण गंदोत्रा (परेश रावल) और उनकी पत्नी गुड्डी (तन्वी आजमी) आते हैं।