First LOOK: आ गया अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल.. लेकिन.....
कार्तिक आर्यन और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म गेस्ट इन लंदन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है।
क्या आपको अजय देवगन, कोंकणा सेन शर्मा, परेश रावल की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' याद है! अश्विनी धीर के निर्देशन में बनी वह एक अच्छी कॉमेडी फिल्म थी.. जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।
ये रहे बॉलीवुड के दाऊद इब्राहिम.. दमदार.. 2017 के बेस्ट विलेन!
बहरहाल, अब उस फिल्म का सीक्वल आ चुका है। लेकिन अफसोस इस फिल्म में पिछली फिल्म का कोई भी किरदार नहीं है। फिल्म का नाम 'गेस्ट इन लंदन'.. जहां मुख्य किरदार निभा रहे हैं कार्तिक आर्यन और कृति खरबंदा। वहीं, इस फिल्म में भी परेश रावल अतिथि के रूप में नजर आएंगे

फिल्म की कहानी लंदन में बसे आर्यन और अनन्या की है.. जो झूठे शादीशुदा कपल हैं। आर्यन पासपोर्ट के लालच में तो अनन्या पैसों के लालच में साथ रहते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ उस वक्त आता है.. जब उनके घर में आते हैं गंगा चाचा और गुड्डी चाची.. कोई शक नहीं कि यह फिल्म भी लोगों को खूब गुदगुदाएगी।
यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली कॉमेडी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











