साल 2018 में रिलीज़ होने वाली ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसे अभिषेक डोगरा ने बनाया है। इस फिल्म में गोविंदा, वरण शर्मा, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा अहम रोल में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। फिल्म को साजिद कुरैशी ने इनबॉक्स पिक्चर्स प्रा.लि के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस मूवी में सिनेमाटोग्राफी का काम मनोज शॉ ने किया है।