गोविंदा लौटे हैं पार्टनर के साथ - देखिए POSTER और कर लीजिए बुकिंग

गोविंदा एक बार फिर दर्शकों के दिल पर कब्ज़ा करने की कोशिश करने के साथ लौट रहे हैं। और इस बार अकेले में नहीं, जोड़ी के साथ। इस बार गोविंदा का साथ निभाएंगे चूचा यानि कि वरूण शर्मा ।

फ्राईडे नाम की ये फिल्म 25 मई को रिलीज़ हो रही है। गौरतलब है कि 2017 का फ्लेवर कॉमेडी रहा है - हिंदी मीडियम, फुकरे रिटर्न्स, गोलमाल अगेन, जुड़वा 2 सभी कॉमेडी फ्लेवर की फिल्में थीं। और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर दंगा काटा।

fryday-new-poster-govinda-tries-hard-tickle-bone-with-varun-sharma

ऐसे में माना जा रहा है कि कॉमेडी ही 2018 में गोविंदा के लिए एक बार फिर वापसी के रास्ते तैयार कर सकती है। खासतौर से वरूण शर्मा के साथ उनकी ट्यूनिंग पर दर्शकों की नज़र रहेगी।

हालांकि पोस्टर में ना कुछ नया है ना ही कुछ खास। ऐसे में देखना है कि गोविंदा और वरूण की कॉमेडी टाइमिंग जोड़ी के रूप में दर्शकों को पसंद आती है या नहीं। फिल्म को डायरेक्ट किया है अभिषेक डोगरा ने।

गौरतलब है कि पिछले साल गोविंदा ने काफी कंट्रोवर्शियल बयान दिए जिसके कारण वो सुर्खियों में थे।न्होंने कहा कि आजकल काफी कुछ बदल चुका है। बड़े बड़े एक्टर्स साल में एक ही फिल्म कर रहे हैं। मैं सही और गलत नहीं कहूंगा लेकिन जो कर रहे हैं बढ़िया कर रहे हैं।

इसके अलावा आजकल के एक्टर्स पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि आजकल वो फोकस और वो पुराने एक्टर्स जैसी बात हो ही नहीं सकती। पहले हमें बस एक ही काम करना था एक्टिंग।

अब देखते हैं कि गोविंदा और वरूण शर्मा की जोड़ी लोगों को कितनी पसंद आती है। जानिए, बॉलीवुड की बेस्ट कॉमिक टाईमिंग वाली जोड़ियां -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X