फ्राइडे BOOK कर लीजिए, अपने पार्टनर के साथ लौटे गोविंदा, पहला POSTER
पिछले साल गोविंदा की वापसी का सबको इंतज़ार था लेकिन आ गया हीरो आई और चली गई। अब एक बार फिर गोविंदा वापस लौट रहे हैं और इस बार अपने पार्टनर के साथ। बस उनका पार्टनर बदल गया है।
फिल्म का नाम है फ्राइडे और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में गोविंदा का साथ निभा रहे हैं वरूण शर्मा और फिल्म रिलीज़ हो रही है 11 मई को।

पोस्टर में ना कुछ नया है ना ही कुछ खास। ऐसे में देखना है कि गोविंदा और वरूण की कॉमेडी टाइमिंग जोड़ी के रूप में दर्शकों को पसंद आती है या नहीं। फिल्म को डायरेक्ट किया है अभिषेक डोगरा ने।
गौरतलब है कि पिछले साल गोविंदा ने काफी कंट्रोवर्शियल बयान दिए जिसके कारण वो सुर्खियों में थे।न्होंने कहा कि आजकल काफी कुछ बदल चुका है। बड़े बड़े एक्टर्स साल में एक ही फिल्म कर रहे हैं। मैं सही और गलत नहीं कहूंगा लेकिन जो कर रहे हैं बढ़िया कर रहे हैं।
इसके अलावा आजकल के एक्टर्स पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि आजकल वो फोकस और वो पुराने एक्टर्स जैसी बात हो ही नहीं सकती। पहले हमें बस एक ही काम करना था एक्टिंग।
आजकल एक्टर कम बॉडीबिल्डर ज़्यादा नज़र आते हैं। कोई डांसर है, कोई मार्शल आर्ट कर रहा है। तो चीज़ें फैल ज़्यादा गई हैं और इसलिए उनका गुण कम हो गया है।
जानिए उन्होंने और किस किस के बारे में क्या क्या बोला -


Click it and Unblock the Notifications












