अपनी बायोपिक बनाने की बात पर खुलकर बोले गोविंदा, जानिए फिल्म बनेगी या नहीं

By Salman

सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में है और इस बार उनका नाम सामने आया है कि उनकी बायोपिक बन सकती है। बता दें कि संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनने के बाद सामने आ रहा है कि गोविंदा की जिंदगी में फिल्म बन सकती है और इस फिल्म में गोविंदा का रोल उनके भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कर सकते है। इस बारे में गोविंदा से बातकर करने पर उन्होने इस बात पर सहमति जाहिर की है..दरअसल वो फिल्म फ्राईडे की प्रमोशन कर रहे है और हाल ही में उन्होने कहा कि जी हां मेरी कहानी ऐसी है कि उसपर फिल्म बन सकती है।

गोविंदा का कहना है कि जो लोग बाहर से आते है उनके लिए इस इंडस्ट्री में जगह बना पाना काफी ज्यादा कठिन होता है और काफी कुछ देखना पड़ता है।

govinda, fryday, गोविंदा, फ्राइडे

गोविंदा का मानना है कि इतना कुछ उनकी जिंदगी में हुआ है कि उसपर फिल्म बनाई जा सकती है। इसके बाद गोविंदी ने कहा कि फिलहाल अभी मै सिर्फ अपनी आने वाली फिल्म फ्राईडे में ही बिजी हूं और बायोपिक के लिए सोचा नही है।

अभिनेता का कहना है कि हो सकता आगे चलकर इस विषय पर बात हो वो बाद की बात है पर अभी सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहा हूं।

बता दें कि एक समय था कि गोविंदा इतने बड़े स्टार थे कि उनकी फिल्में उनके नाम से चलती थी और लोग उनको देखने अपने आप थिएटर में चले जाते थे। एक से बढ़कर एक फिल्म गोविंदा ने दी है और 90 के दशक पर छाए रहे है।

इसके अलावा भी उनकी स्ट्रगल की एक अलग कहानी है जो कि आपको उनकी बायोपिक में दिखेगी। फिलहाल गोविंदा अपनी फिल्म फ्राईडे के रिलीज का इंतजार कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X