फाइटर एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। इस फिल्म में एकदम नयी जोड़ी ह्रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आये हैं। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी दिखाई दिए हैं। यह फिल्म वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी है। फिल्म के निर्माता ममता आनंद, रामों चिब्ब और अंकु पांडे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर ने इस फिल्म के लिए 5 साउंड ट्रैक को कम्पोज किया हुआ है। बता दें इस फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित, असम, हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर जैसी जगहों में की गयी है। कहानी फाइटर एक देशभक्ति आधारित एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें भारतीय वायुसेना के जीवन को दर्शाया गया है। यह कहानी है स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ और कैप्टन राकेश जय सिंह की है, जो देश के वायु सेना रक्षक हैं, और आतंक के खिलाफ एक साथ एयर ड्रैगन बनाने के लिए आते हैं, क्योंकि कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए और इस हमले को खूंखार आतंकवादी अजहर अख्तर (ऋषभ साहनी) ने अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना को आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के ऑर्डर मिले हैं, लेकिन क्या वह इस मिशन में सफल हो पायेंगें? यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है। प्रोडक्शन इस फिल्म की घोषणा 10 जनवरी 2021 को की गई थी, लेकिन करोना महामारी के कारण फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में काफी देरी हुई। फाइनली फिल्म की शूटिंग नवंबर 2022 के अंत में शुरू हुई है। बता दें फिल्म में वास्तविक भारतीय वायु सेना के कैडेटों ने फिल्म के लिए काम किया। म्यूजिक फिल्म के एल्बम में पाँच गाने हैं, जिनमें एक इमोशनल गीत भी शामिल है और इस फिल्म का म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी द्वारा तैयार किया गया है। और इस फिल्म का पहला सांग "शेर खुल गए" 15 दिसंबर 2023 को जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें इस फिल्म से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक पोस्टर 4 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ है। रिलीज फाइटर को मूल रूप से 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाना था, लेकिन करोना महामारी के कारण इसके प्रोडक्शन में देरी हुई। और अब यह गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगर आप ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैन हैं, आपको लड़ाकू जहाजों की आसमानी जंग रोमांचित करती है, तो इस फिल्म को 3डी में देखना मिस ना करें।
अमर उजाला
ये फिल्म दिखाती है कि भारतीय वायुसेना अगर ठान ले तो क्या मजाल पड़ोसी मुल्कों के ये सिरफिरे भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की तो क्या इसके अमन में खलल डालने की सोच भी सकें।