Fighter BOC Day 15: कछुए की चाल से भी धीमी हुई फाइटर की कमाई, पंद्रहवें दिन बस इतना किया कलेक्शन

Fighter

Fighter Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन की हाल ही में फिल्म फाइटर रिलीज हुई है। 25 जनवरी को फिल्म ने सिनेमाघरों में धाक जमा ली थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही दीपिका पादुकोण भी हैं जिस वजह से फैन्स को फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही। दोनों की हिट और एनर्जेटिक फ्रेश जोड़ी ने शुरुआत में तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई फुस्स हो गई। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब नहीं हो पाई है। जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ से ऊपर का है। चलिए जानते हैं कि फाइटर फिल्म का अब तक का कितना कलेक्शन रहा है।

फाइटर का अब तक का कलेक्शन

  1. पहला दिन- 22.5 करोड़ रुपये
  2. दूसरा दिन- 39.5 करोड़ रुपये
  3. तीसरा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
  4. चौथा दिन- 29 करोड़ रुपये
  5. पांचवा दिन- 8 करोड़ रुपये
  6. छठा दिन- 7.5 करोड़ रुपये
  7. सातवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
  8. आठवां दिन- 6 करोड़ रुपये
  9. नवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  10. दसवां दिन- 10.5 करोड़ रुपये
  11. ग्यरहवा दिन- 12.5 करोड़ रुपये
  12. बारहवा दिन- 3.25 करोड़ रुपये
  13. तेरहवा दिन- 3.25 करोड़ रुपये
  14. चौदहवां दिन- 3 करोड़ रुपये

वहीं पंद्रहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ही फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 41 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 187.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 323.68 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है।

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं ऋतिक रोशन
काम की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं। 'विक्रम वेधा' के बाद फाइटर और अब 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि वॉर 2 साल 2025 में रिलीज होगी, लेकिन कृष 4 को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है।

More from Filmibeat

Read more about: fighter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X