Bekar Dil: 'फाइटर' के नए गाने 'बेकार दिल' में ऋतिक दीपिका ने पार कर सारी हदें, किया जबरदस्त रोमांस

Fighter, Hrithik Roshan, Deepika Padukone

Fighter Song Bekar Dil: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर बिना किसी शक एक्शन के साथ -साथ देश भक्ति का खूबसूरत मेल है। जहां एक तरफ दर्शक फिल्म पर अपना प्यार बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गाने देश भर में ट्रेंड हो रहे हैं। एक तरफ फिल्म थिएटर में अपनी सफल पारी को एंजॉय कर रही है, वहीं मेकर्स अब दर्शकों के लिए बेहद रोमांटिक गाने 'बेकार दिल' के साथ फिल्म को रिलीज कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा सिनेमा के इतिहास में आखिरी बार 1990 में हुआ था।

फाइटर के मेकर्स फिल्म को बेकार दिल गाने के साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है और दर्शकों द्वारा इसे बहुत प्यार भी मिल रहा है। गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की दिलकश केमिस्ट्री दर्शकों को इंप्रेस कर रही है।

ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म के साथ ही इस गाने को बड़े परदे पर एंजॉय करने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही यह बात भी बेहद खास है की ऐसा कुछ बड़े परदे पर लगभग 33 साल बाद हो रहा है कि एक फिल्म में नया गाना जोड़ा जाए और वह भी तब जब वो बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। फाइटर अब सिनेमाघरों में चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X