X
{* added on 10-dec-2024 *}
डंकी

डंकी

Comedy | 21 Dec 2023 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

डंकी कहानी

डंकी एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म जिसका निर्देशन जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख़ खान, अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ नजर आयेंगें। इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट और जिओ स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म डंकी फ्लाइट (जिसे पंजाबी में "डनकी" कहा जाता है, एक अवैध आव्रजन तकनीक है जिसका उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में अनधिकृत प्रवेश के लिए किया जाता है।) पर आधारित है।  पठान और जवान के बाद अब फिल्म डंकी का टीजर वीडियो 2 नवंबर को जारी कर दिया गया है।  कहानी  फिल्म डंकी” की कहानी शुरू होती है पंजाब के एक गांव से जहाँ चार दोस्त हैं, हार्डी (शाहरुख खान), मनु (तापसी पन्नू), सुखी (विक्की कौशल) और बुग्गु (विक्रम कोचर) इन चारों दोस्तों का बस एक ही सपना होता है इंग्लॅण्ड जाना, लेकिन विदेश जाने के इन सभी के पास वैध कागजात, वीजा, टिकट कुछ भी नहीं है।  इस परिस्थिति में, वह एक बड़ा फैसला लेते हैं, वह चोरी-छुपे विदेश जाने के लिए डॉन्की फ्लाइट का इस्तेमाल करते है। (डॉन्की फ्लाइट) एक ऐसा तरीका है जिसमें लोग अवैध रूप से किसी देश में पहुंचने के लिए छोटी-छोटी जगहों पर रुकते हैं और अंततः अपने लक्ष्य देश तक पहुंचते हैं।  इस प्रकार, लोग कानूनी तरीके से वीजा लेकर नहीं, बल्कि गुप्त रूप से ऐसा करते हैं और हर साल दुनिया में लाखों लोग ऐसे ही रास्ते अपनाते हैं। वह चारो विदेश तो पहुंच जाते हैं लेकिन उनके सामे समस्या तब उत्पन्न होती है जब उन्हें अपने घर वापस जाना होता है, मुश्किलों और संघर्षों का सामना करते हुए क्या वह अपने देश पहुंच पायेंगें यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है।  शूटिंग  इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2022 को शुरू की गयी थी, और फिल्म अप्रैल 2023 में पूरी हो गयी। मुंबई, जबलपुर, कश्मीर, बुडापेस्ट, लंदन, जेद्दाह और नेओम जैसी जगहों पर इस फिल्म को फिल्माया गया है।  फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें संगीत  इस फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर अमन पंत द्वारा बनाया गया है। बता दें फिल्म का पहला गीत "लुट्ट पुट गया" 22 नवंबर 2023 को जारी किया गया था।    रिलीज डेट   बता दें राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   होम मीडिया  इस फिल्म के इंटरनेशनल और नॉन थिएट्रिकल राइट्स को 230 करोड़ में बेच दिया गया है। वहीँ जिओ सिनेमा ने इस फिल्म के राइट्स को 155 करोड़ में खरीद लिया है।  
Read More

डंकी कास्ट एंड क्रू

डंकी क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर राजकुमार हिरानी
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर सी के मुरलीधरन
संपादक राजकुमार हिरानी
संगीत / म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती
निर्माता / प्रोड्यूसर गौरी खान, राजकुमार हिरानी, ज्योति देशपांडे
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

डंकी समीक्षक की समीक्षा

Filmibeat हिंदी
इस फिल्म की कहानी जहां आपको कुछ जगह हंसाती है, वहीं कई जगह यह फिल्म आपको इमोशनल भी करती ही, इसी के साथ इस फिल्म की कहानी आपके दिल को भी सीधा छूती है।
नवभारत
अगर आप शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के फैन हैं, तो फिल्म को थिएटर में जाकर देख सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि यह फिल्म ना तो शाहरुख की ब्लॉकबस्टर जवान या पठान है और ना ही हिरानी की 3 इडियट्स, पीके, मुन्नाभाई या संजू

डंकी ट्रेलर

Video Thumbnail

डंकी गाने

डंकी फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

डंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+