Dunki Worldwide Collection: दुनिया भर में चला शाहरुख खान का जादू, शानदार रहा कलेक्शन

Dunki Worldwide Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कमाई करके रिकॉर्ड सेट किए हैं। दुनिया भर में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी का कलेक्शन भी धमाकेदार रहा।
वर्ल्ड वाइड डंकी का शानदार कलेक्शन-
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी सुपरस्टार शाहरुख खान डंकी ने दुनियाभर में शानदार कमाई कर हर किसी को हैरान किया है। 'डंकी' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो मेकर्स ने इस मूवी की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं।
इन आकड़ो के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने दुनियाभर में 340.10 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर डाला है। बता दें कि 9वें दिन इस फिल्म ने ग्लोबली 16.33 करोड़ का कारोबार किया है। ये कलेक्शन काफी सही है और मेकर्स इस कलेक्शन से काफी खुश है।
'डंकी' से पहले इस साल रिलीज हुई शाह रुख खान की पिछली फिल्म 'पठान और जवान' को ग्लोबली फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला। जिसके चलते एक्टर की फिल्म पठान ने दुनिया दुनियाभर में 1050 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया। जवान ने भी 1146 का रिकॉर्डतोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही कर चुकी है।
शाहरुख खान और तापसी की फिल्म डंकी-
शाह रुख खान के लिए साल 2023 बेहद लकी रहा है। एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन शानदार फिल्में शाहरुख ने इस साल दी हैं। पीके और संजू जैसी सफल फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की लेटेस्ट फिल्म डंकी है। इस मूवी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












