कलेक्शन देखते रह गए लोग... एक गाना लिखने के लिए जावेद अख्तर ने खाली करदी मेकर्स की जेब, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Javed Akhtar, Dunki

Javed Akhtar Fees For Dunki Song: दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर की कला और उनकी हाजिरजवाबी का हर कोई कायल है। जावेद अख्तर ने बॉलीवुड को तमाम सदाबहार गीत और डायलॉग्स दिए हैं। जावेद अख्तर के लेटेस्ट वर्क की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का गाना 'निकले थे कभी हम घर से' लिखा है। और इस गाने को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने जो मोटी फीस वसूली है उससे बॉलीवुड के तमाम रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

'डंकी' का नया गाना 'निकले थे कभी हम घर से' भी लिखा है, जो लोगों का पसंदीदा बना हुआ है, लिखने के लिए जावेद अख्तर ने 25 लाख रुपये चार्ज किए थे। बता दें कि जावेद अख्तर ने सार्वजनिक तौर पर अपनी फीस और शर्तों के बारे में नहीं बताया, लेकिन 'फिल्म इनफॉर्मेशन मैग्जीन' की रिपोर्ट कहती है कि गीतकार ने गाना लिखने के लिए कुछ खास शर्तें रखी थीं।

वे चाहते थे कि गाने के लिए उन्हें अलग से क्रेडिट दिया जाए और फिल्म के अन्य गीतकारों के साथ उनके नाम को न दिखाया जाए। दूसरा, गीतकार का नाम स्क्रीन पर उतनी देर के लिए दिखे, जितनी देर के लिए राजकुमार हिरानी का नाम दिखेगा। उन्होंने गाना 'निकले हैं हम घर से' लिखने के लिए 25 लाख रुपये फीस ली थी।

जावेद अख्तर कुछ दिन पहले शो 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' होस्ट कर रहे थे, जिसमें वे अपने कुछ गानों के पीछे की कहानी बता रहे थे। उन्होंने 'डंकी' के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं फिल्म के लिए अक्सर एक गाना नहीं लिखता। राजू हिरानी साहब ने मुझे फिल्म के लिए सिर्फ एक गाना लिखने के लिए कहा। मैंने मना कर दिया, पर वे लिखने के लिए कहते रहे। वे बोले- ये गाना आपके अलावा कोई नहीं लिख सकता। मैंने कुछ शर्तें रख दीं।'

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'वे उन शर्तों को मानने के लिए तैयार हो गए। यह मेरा कमाल नहीं है। यह कमाल राजू हिरानी का है, जिनके पीछे 5 सुपर-डूपर हिट फिल्में थीं, उनको समझ थी कि ये गाना मुझे इस आदमी से मिलेगा। उनमें अहम नहीं है। फिल्मों के लिए प्यार उन्हें आगे बढ़ाता है।'

More from Filmibeat

Read more about: javed akhtar dunki bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X