भूमि एक बॉलीवुड फिल्म है जोकि एक बदले पर आधारित है, फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, अदिति राव ह्याद्री,सिधांत गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक बाप-बेटी के भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है, फिल्म में संजय दत्त उन लोगो से बदला लेते हुए नजर आते हैं, जिन लोगो ने उनकी बेटी की जिंदगी तबाह कर दी है। जेल से रिहा होने के बाद भूमि संजय दत्त की पहली फिल्म है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
REVIEW - संजय दत्त की दमदार परफॉर्मेंस लेकिन कहानी में चूक गई भूमि
फिल्म की शुरूआत एक सीन से होती है जहां एक यंग लड़की को घसीटा जाता है और वो कार में चिल्ला रही होती है और बैकग्राउंड म्यूजिक तेज होती जाती है। फ्लैशबैक में एक महिला भूमि (अदिती राव हैदरी) को दिखाया जाता है जिसके पिता अरुण (संजय दत्त) का जूतों का आगरा में व्यापार है। इसके बाद एक शादी का गाना और कुछ मेलोड्रैमेटिक सीन आते हैं (पता नहीं क्यों)। इसके बाद भूमि और अर्जुन की पूरी दुनिया पलट जाती है जब उनका एक दोस्त विशाल (पुरु छिब्बर) और उसका कजिव धौली (शरद केलकर) भूमि का गैंगरेप करते हैं।इसके बाद कुछ भी अनुमान लगाने की जरुरत नहीं है, चरित्र हनन के बाद कोर्ट रुम ड्रामा चलता है और न्याय नहीं मिलता। फिर एक पिता-बेटी मिलकर अपने दुश्मनों से बदला लेते हैं।