पहले दिन खूब चले संजय दत्त.. दूसरे दिन पलटा गेम.. आगे निकली ये फिल्म.. REPORT
इस फिल्म को ओपनिंग तो अच्छी नहीं लगी लेकिन फिल्म रिलीज होने के दूसरे दिन जो हुआ वो किसी कमाल से कम नहीं था।
Recommended Video

हाल ही में रिलीज हुई दो फिल्मों में काफी तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। जहां एक तरफ संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि को तगड़ी ओपनिंग मिली है, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन भी कमाल दिखा रही है। हालांकि इस फिल्म को ओपनिंग तो अच्छी नहीं लगी लेकिन फिल्म रिलीज होने के दूसरे दिन जो हुआ वो किसी कमाल से कम नहीं था। जिसके चलते माना जा रहा है कि न्यूटन कभी भी भूमि को पछाड़ सकती है।
दरअसल, फिल्म न्यूटन को ओपनिंग बेहद धीमी मिली और पहले दिन न्यूटन ने महज 96 लाख ही कमा पाए। वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त की फिल्म भूमि को 2.25 करोड़ की जबरस्त ओपनिंग मिली और न्यूटन इसके आप-पास भी नहीं पहुंच पाई। लेकिन शनिवार को न्यूटन ने कुछ ऐसा कमाल किया कि भूमि को एक ही दिन में तगड़ा झटका लगा।

बता दें कि न्यूटन भले ही छोटे बजट की फिल्म हो लेकिन अपने सब्जेक्ट के चलते जबरदस्त नाम कमा रही है। वहीं ये फिल्म भारत की एंट्री के तौर पर ऑस्कर के लिए भी भेजी गई है। आगे जानें शनिवार को किस तरह आगे निकली न्यूटन और कैसे हुआ ये कमाल-


Click it and Unblock the Notifications











