बहन होगी तेरी एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अजय कुमार पन्नालाल ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में राजकुमार राव और श्रुति हासन नजर आयेंगे। फिल्म 9 जून को 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है।
Review..कन्फ्यूजन और हल्की फुल्की कॉमेडी का डोज है बहन होगी तेरी
गट्टू बिन्नी से प्यार करत है! गट्टू बड़ा जरूर है लेकिन उसकी हरकतें टीनएजर वाली है। उसे दोस्तों के साथ घूमना पसंद है। कोई नौकरी नहीं है, वो अपने मोहल्ले से रक्षा बंधन पर भाग जाता है। गली में क्रिकेट खेलता है और पैरेंट्स से पॉकेटमनी मांगता है। वो अपनी पड़ोसी बिन्नी अरोड़ा (श्रुति हासन) से बहुत प्यार करता है। उसे बचपन से सिखाया गया है कि पड़ोस की लड़कियां उसकी मां और बहन जैसी है और एक लड़का होने के नाते उसकी जिम्मेदारी है को वो सबकी सुरक्षा करे।