POSTER: आमिर खान की 'पीके'से नहीं ली सीख.. अब होगी कंट्रोवर्सी!
राजकुमार राव- श्रुति हसन स्टारर फिल्म बहन होगी तेरी का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे पोस्टर।
फिल्म पीके याद है.. तो उससे जुड़ी कंट्रोवर्सी भी याद होगी! उस सीन को लेकर जहां भगवान शिव को दौड़ते भागते, साइकिल चलाते दिखाया गया था। ऐसी कंट्रोवर्सी उठी.. कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस 340 करोड़ तक पहुंचा कर ही मानी।
सलमान की हीरोइन बनकर हुईं गायब.. अब बेटे का जबरदस्त DEBUT
खैर, लगता है बॉलीवुड के कुछ निर्देशक उस विवाद को भूल गए हैं। राजकुमार राव- श्रुति हसन स्टारर फिल्म 'बहन होगी तेरी' का पोस्टर रिलीज किया गया है और उस पोस्टर में राजकुमार राव भगवान शिव की वेशभूषा में दिख रहे हैं और मोटरसाइकिल पर सवार हैं।

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जो कि लखनऊ में फिल्माई गई है। फिल्म में राजकुमार का किरदार होगा गट्टू.. जो कि जागरण मंडली में भगवान शिव का किरदार निभाता है। इस मंडली की मालकिन होती हैं श्रुति.. और धीरे धीरे दोनों में प्यार हो जाता है।
फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर किरदार निभाने वाले राजकुमार राव इस कॉमेडी फिल्म में क्या रंग भरते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











