इस स्टार की अपनी ही दो फिल्मों में जोरदार टक्कर..मजेदार
बहन होगी तेरी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है।पहले फिल्म बेवॉच के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म राबता के साथ क्लैश करेगी।
राजकुमार राव और श्रुति हासन की बहन होगी तेरी का नाम सुनकर ही लोग काफी एक्साइटेड हो जा रहे हैं । फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी। फिल्म प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
['बाहुबली 2' का धमाकेदार दांव.. 3000 करोड़.. और दंगल से बहुत आगे!]
दरअसल राजकुमार राव और श्रुति हासन की फिल्म बहन होगी तेरी अब 9 जून को रिलीज होगी लेकिन सबसे ज्यादा मजेदार बात ये है कि राजकुमार राव की ही दूसरी फिल्म राबता भी इसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्म में जोरदार टक्कर होने वाली है ।

आपको बता दें कि राजकुमार राव राबता में एक 102 वर्ष के शख्स का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं बहन होगी तेरी में देसी अंदाज में रोमांस करते नजर आएंगे। राजकुमार राव हमेशा की तरह कुछ अलग अलग तरह के किरदार में नजर आते हैं।
अब जब बहन होगी तेरी भी 9 जून को रिलीज हो रही है तो जाहिर के राजकुमार राव के फैन्स के लिए भी ये किसी बोनस से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











