X
हिंदी » फिल्में » आर्टिकल 15
आर्टिकल 15

आर्टिकल 15

Drama | 28 Jun 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

4 /5 Filmibeat

आर्टिकल 15 कहानी

आर्टिकल 15 एक बॉलीवुड फिल्‍म है जिसका निर्देशन अनुभव सिन्‍हा ने किया है। फिल्‍म में  आयुष्‍मान खुराना  पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। वहीं अगर कास्‍ट की बात की जाय तो  ईशा तलवार ,  सयानी गुप्‍ता  और मनोज पाहवा मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म 28 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  फिल्‍म की क‍हानी फिल्म की कहानी एक लोकगीत से शुरु होती है, जहां से निर्देशक आधार सामने रख देते हैं। आईपीएस अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) सेंट स्टीफन से पढ़े लिखे हैं, विदेश से लौटे है और उनकी नई पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के लालगांव में हुई है। अयान के आते ही उसे पता चलता है कि गांव से तीन दलित बच्चियां लापता हैं। जब तक उन्हें माहौल और केस समझने का मौका मिलता, अगले ही दिन तीन में से दो बच्चियों की लाश पेड़ से लटकी पाई जाती है। जबकि एक लड़की गुमशुदा रहती है। तलाशी और पूछताछ में सामने आता है कि एक वर्ग विशेष को उनकी औकात दिखाने के लिए ना केवल उनकी बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया बल्कि मारकर पेड़ से लटका दिया गया। अयान को ये बातें अदंर तक झंझोर देती हैं और साथ ही दर्शकों को भी। अयान जब इस मामले के तह तक जाने की कोशिश करता है तो समाज का और भी भयानक चेहरा उसके सामने आने लगता है। जातिवाद का जहर वहां के मंत्री से लेकर मंहत और थानेदार तक फैला है, जिसे निकालना काफी मुश्किल है। पुलिस अफसर ब्रह्मदत्त (मनोज पाहवा) अयान को जातिवाद के दलदल से बाहर रहने की चेतावनी देता हुआ कहता है- ''आप लोगों का तो ट्रांसफर हो जाता है, हमें मार दिया जाता है।'' लेकिन अयान की ईमानदारी ही उसका सबसे बड़ा हथियार है। कहीं ना कहीं फिल्म हमें एक उम्मीद भी देती है। उम्मीद एक बदलाव की, ईमानदारी की, एक अच्छे कल की। अयान की गर्लफ्रैंड अदिति (ईशा तलवार) फोन पर उसे बोलती है, ''मुझे हीरो नहीं चाहिए बल्कि एक ऐसा इंसान चाहिए जो हीरो का इंतजार ना करे।''
Read More

आर्टिकल 15 कास्ट एंड क्रू

आर्टिकल 15 क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ए
कहानी गौरव् सोलंकी, अनुभव सिन्हा ए
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक मंगेश धाकड़े
निर्माता / प्रोड्यूसर NA
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

आर्टिकल 15 समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
जातिवाद का भयानक चेहरा दिखाती है आयुष्मान खुराना की फिल्म! यह फिल्म इसी मुद्दे को सामने रखती है, जिसे जानते हैं तो सभी हैं, लेकिन शायद मानते नहीं। यह मानसिकता पर प्रहार करती है और फिल्म खत्म होने के बाद भी सोचने को मजबूर करती है।

आर्टिकल 15 गाने

आर्टिकल 15 फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

आर्टिकल 15

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+