BOX OFFICE: आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' ने पूरा किया पहला हफ्ता- बेहतरीन रहा कलेक्शन
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 15' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। समता के अधिकार पर बनी इस फिल्म एक हफ्ते में 34 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। आयुष्मान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।
फिलहाल बॉक्स ऑफिस में आर्टिकल 15 को कबीर सिंह और स्पाइडरमैन से टक्कर मिल रही है। आर्टिकल 15 जैसी विषय प्रधान फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी। देखा जाए तो साल 2019 फिल्मों के मामले में काफी बेहतरीन रहा है।

छह महीनों में हिंदी में लगभग 32 फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से 10 फिल्म हिट और सुपरहिट रही हैं। पिछले छह महीनों की यादें ताज़ा करते हुए, एक बार फिर उन फिल्मों पर नज़र डालते है, जो साल के पहले भाग में अपना जादू चलाने में कामयाब रही है और वही कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने में असफ़ल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











