आर्टिकल 15 की रोक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- देश भर में चलती रहेगी फिल्म
आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा विवादों में है और इस समय इसको लेकर एक बड़ी खबर आ रही थी। फिल्म को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए और इसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की याचिका और फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के लिए कुछ संगठन सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी को चुप कर दिया है।
बता दें कि इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से मना कर दिया है और याचिका रद्द कर दी गई है। फिल्म चल रही है और अब तक तो फिल्म सुपरहिट भी साबित हो चुकी है।

गौरतलब है कि फिल्म में जातिवाद को लेकर कई तरह के क्राइम पर रोशनी डाली गई है जो कि सत्य घटना पर आधारित है। बता दे कि ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया संस्था की ओर से नेमिनाथ चतुर्वेदी ने याचिका दाखिल कर फिल्म का विरोध करते हुए कहा है कि..
फिल्म के जाति आधारित संवाद समाज में नफरत फैला सकते हैं। सच्ची आपराधिक घटना की पृष्ठभूमि बताते हुए फिल्म में झूठी, गलत और तोड़-मरोड़ कर कहानी पेश की गई है।
इसी को लेकर काफी समय से विवाद था। फिलहाल ये फिल्म आयुष्मान खुराना की सफलतम फिल्मों में शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











