अकिरा एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन और लेखन और निर्माण एआर मुरुगादॉस द्वारा किया गया है। यह फिल्म वर्ष 2011 में आई तमिल फिल्म मोनू गुरु का रीमेक है। फिल्म अकिरा में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका मे हैं, इसके अलावा फिल्म में अमित साध, अनुराग कश्यप,कोंकणा सेनअंकिता करण पटेल मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 2 सितंबर 2016 को रिलीज हो चुकी है. कहानी फिल्म की कहानी हैअकीरा की.. जो बचपन से ही समाज की बुराइयों के खिलाफ खड़ी होती है। इसमें उसे साथ मिलता है अपने पिता (अतुल कुलकर्णी) का। एक हादसे की वजह से अकीरा को बालसुधार गृह भेज दिया जाता है.. 3 साल के लिए। वहां से निकलने के बाद अकीरा जिंदगी में काफी बदलाव आ जाता है। पिता की मृत्यु.. और लोगों की निगाहों में अपने लिए नफरत.. उसके बर्ताव को देखते हुए उसे अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए जोधपुर से मुंबई भेज दिया जाता है। मुंबई में अकीरा होस्टल में रहती है, जहां से सारी मुसीबतें शुरु होती है। अकीरा अचानक ही एक क्राइम प्लॉट में फंस जाती है.. अब अकीरा उन मुसीबतों से कैसे निपटती है.. यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना होगा।