अक्षय कुमार-अजय देवगन का एक्शन Fail, इनका धमाकेदार एक्शन, देखते रह गए लोग
जब भी फिल्मों में एक्शन की बात आती है तो आपको टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे स्टार्स ही याद आते हैं। लेकिन 2 साल पहले एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के सभी एक्शन हीरोज को तगड़ी टक्कर दे डाली थी। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा थीं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म अकीरा की। ये फिल्म 2 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी।
[1Year छोटे बजट की जबरदस्त फिल्म, ताबड़तोड़ HIT हुई 'जेंट्स प्रॉब्लम', पहली बार बनी ऐसी फिल्म]
इस फिल्म में खासकर एक्शन के लिए सोनाक्षी सिन्हा की अच्छी खासी तारीफ भी हुई थी। बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो एक्शन करने में माहिर हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फिल्म में सलमान खान के साथ डेब्यू किया था और इसके बाद उन्हों ने लगातार कई हिट फिल्में दी। हालांकि अकीरा बॉक्स ऑफिस पर अधिक धमाल नहीं मचा पाई थी लेकिन इस फिल्म के बाद बॉलीवुड को एक अच्छी एक्शन हिरोइन जरूर मिल गई थी।

सोनाक्षी सिन्हा इसके पहले भी इस तरह की भूमिका में दिख चुकी हैं और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा भी कई और एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस तरह की भूमिका में दिख चुकी हैं और उनकी काफी तारीफ भी हुई है। इन्होंने एक्शन करने में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक को पीछे छोड़ दिया। आइए आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में और एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में शानदार एक्शन भी की और उनकी काफी तारीफ भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











