अजय देवगन,अक्षय कुमार या टाइगर श्रॉफ..हर किसी को इन एक्ट्रेसेस से मिली मात!
आज अकीरा रिलीज हो गई और लोग फिल्म की अच्छी खासी तारीफ भी कर रहे हैं। फिल्म में खासकर सोनाक्षी सिन्हा के एक्शन की काफी तारीफ हो रही है। बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो एक्शन करने में माहिर हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस बार साबित कर दिया कि वो वाकई हर तरह के रोल करने में परफेक्ट हैं। अकीरा में वो जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं और सीधे शब्दों में कहा जाए तो वो फिल्म की हीरो हैं और बेहद शानदार लगी हैं।
[रिलीज से पहले कुछ और रिलीज के बाद कुछ और..इन फिल्मों की गजब कहानी!]
सोनाक्षी सिन्हा इसके पहले भी इस तरह की भूमिका में दिख चुकी हैं और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा भी कई और एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस तरह की भूमिका में दिख चुकी हैं और उनकी काफी तारीफ भी हुई है। इन्होंने एक्शन करने में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक को पीछे छोड़ दिया।
आइए आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में और एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में शानदार एक्शन भी की और उनकी काफी तारीफ भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











