INTERVIEW: "मैं जानता हूं कि सिर्फ मेरी वजह से कोई फिल्म हिट नहीं हो जाती है''- विकी कौशल
अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ने वाले अभिनेता विकी कौशल अपनी आगामी फिल्म 'भूत' के साथ तैयार हैं। लंबे समय के बाद बॉलीवुड में एक ठेठ हॉरर फिल्म आ रही है। इस बारे में विकी हंसते हुए कहते हैं- "हम लंबे समय के बाद एक दुकान खोल रहे हैं.. अब या तो इसका मार्केट बन जाएगा, या तो ये दुकान अब 10 साल तक कोई नहीं खोलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि ये मार्केट का रूप ले ले।"
फिल्म 'भूत' 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इस दौरान फिल्मीबीट ने अभिनेता से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के साथ साथ अपने करियर और अपने परिवार के बारे में भी खुलकर बातें की। अपनी फिल्मों की सफलता पर विकी ने कहा- "मैं मानता हूं कि एक फिल्म ना सिर्फ एक एक्टर की वजह से बनती है, ना चलती है। उस फिल्म में 300 लोग और काम करते हैं। यदि फिल्म हिट होती है तो उसमें मेरा एक छोटा का योगदान है। मैं एक टेक्नीशियन का बेटा हूं इसीलिए मुझे पता है कि वे लोग कितना काम करते हैं। सभी बराबर महत्वपूर्ण हैं। मैं बतौर एक्टर खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता।"
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











