होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने पकड़ा रंगे हाथों, फिर...
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा पति ने...
बताया जा रहा है कि आकाश कुमार अलीगढ़ अपनी बहन के घर आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देखा। शक होने पर जब उन्होंने पीछा किया तब पता चला की युवक की पत्नी प्रेमी मृदुल उर्फ निखिल के साथ होटल के कमरे में रुकी हुई है। महिला रामघाट स्थित होटल कमरा नंबर 302 में ठहरी थी। जानकारी मिलते ही आकाश ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही कमरे का दरवाजा खुलवाया तब मालूम हुआ कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में मौजूद थे।
पति पर दर्ज करवा चुकी है केस
पुलिस दोनों को ही थाने पूछताछ के लिए ले गई। पीड़ित पति आकाश कुमार का कहना है कि उन्होंने साढ़े तीन साल पहले पत्नी से लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी पत्नी का लंबे समय से अफेयर किसी और के साथ चल रहा था। पीड़ित पति का यह भी कहना है कि उनकी पत्नी ने उस पर दहेज का झूठा केस भी दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में सात लाख रुपये दिए थे और पूरा खर्च 15 लाख रुपये का हुआ था। जबकि हमारी शादी लव मैरिज थी जिसमें किसी भी प्रकार का कोई भी दहेज नहीं लिया गया था। फिलहाल तो पुलिस ने मामले की गहराई से जांच कर रही है और सबूत हाथ लगते ही सख्त कार्रवाई भी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











