कुलदीप सिंह के बाद इस क्रिकेटर ने चोरी छिपे रचा ली शादी, सोशल मीडिया स्टार है दुल्हनिया
Yash Dayal Shweta Pundir Wedding: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। उन्होंने 4 फरवरी को कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की। शादी नोएडा में एक प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यश दयाल पर लगे थे गंभीर आरोप
पिछले साल यश दयाल के खिलाफ दो मामलों में रेप के आरोप लगे थे। एक मामला जयपुर का था, जिसमें एक नाबालिग लड़की ने कहा कि यश ने उसे दो साल तक ब्लैकमेल करके शोषण किया। इस पर जयपुर के सांगानेर थाने में FIR दर्ज हुई। साथ ही, गाजियाबाद की एक महिला ने भी उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।
कौन हैं श्वेता पुंडीर
श्वेता पुंडीर सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और खुद को आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर बताती हैं। श्वेता ने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में भी ब्रॉडकास्टिंग के साथ काम किया है।
आईपीएल 2026 में यश दयाल
अब यश दयाल आईपीएल 2026 में RCB के लिए खेलेंगे। टीम ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यश ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 2023 में रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारे थे, जिससे वह सुर्खियों में आए।
उसके बाद उन्होंने RCB के लिए जोरदार वापसी की और 2024 में उन्हें भारत की टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला।


Click it and Unblock the Notifications











